NEET UG 2023: मणिपुर के कैंडिडेट्स के लिए आंसर-की जारी, जानें कैसे करें चेक-NEET UG 2023 answer key released of manipur candidates at neet nta nic in know how to download हिंदीखबर

Hindikhabar.com is a popular Hindi news website that provides comprehensive coverage of current affairs, politics, entertainment, sports, and other topics of interest in India and around the world.

 

मणिपुर कैंडिडेट्स के लिए जारी हुई नीट यूजी 2023 परीक्षा की आंसर-की - India TV Hindi
Image Source : FILE
मणिपुर कैंडिडेट्स के लिए जारी हुई नीट यूजी 2023 परीक्षा की आंसर-की

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट यानी NEET UG 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया है। NEET UG आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।

ये है ऑब्जेक्शन की लास्ट डेट

NTA ने 6 जून 2023 को कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर मणिपुर राज्य सरकार के अनुरोध पर 11 शहरों में स्थित 34 केंद्रों पर 8,753 उम्मीदवारों के लिए NEET UG 2023 परीक्षा आयोजित की थी। उम्मीदवार नीट यूजी 2023 की आसंर-की के खिलाफ 12 जून को शाम 4 बजे तक चुनौती दे सकते हैं या यूं कहें कि ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड(How to download answer key)

    • सबसे पहल कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।

 

    • इसके बाद ‘नीट यूजी 2023 चैलेंज लिंक’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

 

    • इसके बाद मांगा गया विवरण दर्ज करें।

 

    • अब आपको अपनी आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

 

    • आखिरी में इसे डाउनलोड करें।

 

ये भी पढ़ें: एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां नहीं है प्लेटफॉर्म नंबर 1, सीधे दूसरे से होती है शुरुआत

Latest Education News

Hindikhabar.com is a popular Hindi news website that provides comprehensive coverage of current affairs, politics, entertainment, sports, and other topics of interest in India and around the world.

Leave a Comment